शुक्रवार, १८ सप्टेंबर, २०२०

मोदिजी का जन्म दिन

 कठिन परिश्रम अघोर तपस्या करता है,

वही सच्चा तपस्वी है।

दिशाओंको जो मोडनेकी क्षमता रखता है, 

वही मनुष्य तेजस्वी है। 


तन,  मन,  धन से सेवा करता है,

वही सच्चा सेवाभावी है। 

प्राप्ती की अपेक्षा जो नही करता है,  

उसका जीवन प्रभावी है। 


अपने शुद्ध विचारोंको आचरण मे जो लाता है, 

वही मनुष्य सफलता पाता है। 

वसुधैव कुटुंबकं का सच्चा अर्थ समझाता है, 

वही पुरे विश्व का प्रेमी कहलाता है। 


सिर्फ देश नही विदेश भी मे अपना झंडा लहराता है, 

वही पूरे विश्व को अपना मानता है। 

पुरे नर जाती का जो इंद्र है, 

वही नरेंद्र कहलाता है। 


धन्य हो आप,  जीवन सफल हो आपका, 

यही दुआ है ईश्वर से आज।

हमे मिला है सौभाग्य देश सेवाका, 

यकिनन दुनिया करेगी नाज। 


अर्चना दीक्षित 




कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा