बुधवार, १० मे, २०२३

गणेश आरती

 जय देव जय देव जय गणराया 

रक्षण करना हमारी बनके तू साया। 

जय देव जय देव।। 


पर्यावरण शुद्धीकरण मनको अति भावे, 

धरती की रक्षा ही अपना संकल्प होवे। 

पेड लगाओ,  पानी बचाओ 

समाजमे यही भावना जगाओ।। जय देव जय देव 


जय देव जय देव जय गणराया 

रक्षण करना हमारी बनके तू साया। 

जय देव जय देव।। 


अन्न ही पूर्ण ब्रह्म का पाठ पडाओ, 

जरूरतमंदो के लिये हाथ बढाओ। 

शुद्ध विचार,  शुद्ध आचार अपनाओ,

दुर्बुद्धी का हमेशा विनाश होवो।। जय देव जय देव 


जय देव जय देव जय गणराया 

रक्षण करना हमारी बनके तू साया। 

जय देव जय देव।। 


अर्चना दीक्षित 

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा